फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
नंदौर बाजार में निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

नंदौर में भ्रमण कर कोविड-19 की गाइडलाइन का कराया पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना की तैयारियों के बीच शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बेलहरकला क्षेत्र अंतर्गत लोकमान्य गंगाधर तिलक कन्या स्कूल झुड़िया के मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में लगाई गई। गार्ड सतर्क दिखे।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देश दिए कि सभी पुलिस कर्मी कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। कोई भी पुलिस कर्मी बिना मास्क के ड्यूटी न करें, सभी मास्क अवश्य लगाएं एवं लोगों से दो गज दूरी बनाकर रखें। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद डीएम व एसपी ने मास्क चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान बखिरा क्षेत्र के कस्बा नंदौर में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि जो भी लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं, उनका चालान करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाए। उन्होंने लोगों ने अपील की कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें