डीएम-एसपी ने नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया
नाथनगर ब्लॉक का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एक महिला समेत पांच ने नामांकन किया। डीएम व एसपी ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया और पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया निबटाने के निर्देश दिए।
नाथनगर ब्लॉक पर तीन उम्मीदवारों ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया है। नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस काफी सतर्क रही। मुख्य गेट पर गहन जांच के बाद ही प्रत्याशी व समर्थकों को अंदर जाने की अनुमति मिली। नामांकन परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी कोविड प्रभारी रविंद्र कुमार के साथ एसआई राजेश मिश्र, धर्मेंद्र यादव, रमेश तिवारी, जितेंद्र सिंह आदि मुस्तैद रहे। जबकि बाहर एसओ धर्मेंद्र कुमार यादव निगरानी कर रहे थे। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ 12 बजे अचानक नामांकन स्थल पर पर पहुंचे। उन्होंने आरओ नागेंद्र कुमार सिंह से नामांकन प्रक्रिया संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। पुलिस से सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। इसके बाद सीधे शीर्ष अधिकारी धनघटा की तरफ निकल गए।
नामांकन प्रक्रिया में वरिष्ठ नेताओं ने दर्ज कराई उपस्थिति
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक पर नामांकन प्रक्रिया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी राम वृक्ष यादव के नामांकन में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान, जिलाध्यक्ष बद्री यादव, निवर्तमान प्रमुख दिगपाल पाल, गोविवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल, छांगुर यादव आदि शामिल थे। वहीं, सपा समर्थित कृष्णचंद्र यादव के पक्ष में पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, सपा महासचिव केडी यादव, पूर्व प्रमुख शिव नाथ यादव, राजमन यादव, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।