डीएम ने फर्म को अनुपस्थित संविदाकर्मियों को हटाने का आदेश दिया
संतकबीरनगर। बिजली कर्मियों की हड़ताल से जिले की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। प्रशासन की ओर से की गई वैकल्पिक व्यवस्था फेल हो गई है। अब डीएम ने ग्लोबटेक क्रिएसन्स एसोसिएट फर्म के प्रतिनिधि को पत्र जारी करके अनुपस्थित संविदाकर्मियों को सेवा से हटाने और उनकी जगह नए प्रशिक्षित लोगों की भर्ती किए जाने का निर्देश दिया।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि ग्लोबटेक क्रिएसन्स एसोसिएट फर्म की ओर से पिछले दो दिनों से से फर्म का कोई भी संविदा कर्मी/ लाइनमैन कार्य पर उपस्थित नहीं हुआ। जिसके संबंध में फर्म के प्रतिनिधि दुर्गेश शाही को बार-बार दूरभाष पर अवगत कराया गया। विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहने से जगह-जगह शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। डीएम ने दुर्गेश शाही को निर्देश दिया कि जो संविदा कर्मी लाइनमैन कार्य पर नहीं है। उनकी सेवा अपने स्तर से समाप्त करते हुए उनके स्थान पर प्रशिक्षित व्यक्तियों को कार्य पर लगाए। साथ ही अपने फर्म से संबंधित संविदा कर्मियों, लाइनमैनों को कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित कराएं।