फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन का डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 02 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के लिए बीएसए कार्यालय के पास जमीन देखते  डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम जंगल ऊन में केंद्रीय विद्यालय एवं सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए मंगलवार को डीएम आलोक कुमार ने जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम खलीलाबाद से जमीन के विषय जानकारी लेते हुए रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में डीएम ने बेसिक शिक्षा कार्यालय के पास राजकीय इंटर काॅलेज के लिए जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया और भूमि की उपयोगिता के संबंध में एसडीएम को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने राज्य कर विभाग के कार्यालय एवं आवास के लिए जमीन देखी और संबंधित को निर्देशित किया। साथ ही वन विभाग के कार्यालय एवं भवन के लिए जमीन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें