संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।शनिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश और एआरटीओ प्रियंमबदा सिंह ने शुगर मिल परिसर में बनने वाले वाहन स्टैंड का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि वाहन स्थल पर साफ-सफाई करा ली जाए। यहां पर वाहन चालकों के लिए पानी आदि की व्यवस्था करा ली जाए। इस दौरान एसडीएम शैलेेश दूबे, ईओ अवधेश कुमार भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।