फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएलओ व लेखपाल को डीएम ने किया सम्मानित

Fri, 05 Dec 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद के बिसरापार में बीएलओ को सम्मानित करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को एसआईआर की प्रगति का जायजा लिया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसरापार में बूथ संख्या 341 पर बेहतर कार्य करने वाली बीएलओ अनीता मिश्रा एवं सुपरवाइजर लेखपाल सोमनाथ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने बीएलओ व संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में प्रगति लाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने व प्राप्त गणना फॉर्मों को शत-प्रतिशत बीएलओ एप पर डिजिटाइज करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसआईआर को निर्धारित समय में प्राथमिकता पर पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें