फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने रोजगार सेवकों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

Tue, 26 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को रोजगार सेवकों के साथ संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलक्ट्रेट में बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित भी किया। डीएम ने रोजगार सेवकों को भी निर्देशित किया कि शासकीय कार्य को प्रथम प्राथमिकता पर लेकर कार्य करें। इसमें लापरवाही न बरती जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीपीआरओ मनोज कुमार सहित रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें