फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थलीय पर सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं। मगहर में कबीर अकादमी स्थल पर आयोजित बैठक में उन्होंने वैपकोस संस्था की ओर से स्थल विकास के लिए कराए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति तथा अनुबंध से हटकर कार्य करने पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।      
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूरा करने पर रिवाइज इस्टीमेट भेजने की समस्या नही रहेगी। साथ ही गुणवत्तापरक कार्य कराने की सख्त हिदायत दिया है। आवास विकास परिषद द्वारा संत कबीर अकादमी में आडिटोरियम, हास्टल आदि का कार्य कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर वृजेंद्र प्रताप ने बताया कि 15 फरवरी तक ऑडिटोरियम का प्लिन्थ स्तर तक कार्य हो जाएगा। हास्टल निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा कबीर दास जी की मजार, गुफा, समाधि एवं अन्य सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर केएस ओझा ने बताया कि सभी कार्य 31 मार्च-2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। मजार, गुफा, के पास सड़क पर पत्थर लगाने का कार्य चल रहा है। डीएम ने इसका भी निरीक्षण किया। वैपकोस संस्था द्वारा घाट, पार्क, फौव्वारा, प्रदर्शनी केंद्र, प्रदर्शनी गैलरी, साउंड एंड लाइट शो, पौधरोपण, सोलर लाइट, कलरफुल लाइट, बाउंड्रीवाल, हाईमास्टर लाइट, नावे एवं सुरक्षा उपकरण, बेंच, कूडा़दान आदि लगाने का कार्य है। प्रोजेक्ट मैनेजर एस राना ने बताया कि सभी कार्य अप्रैल-2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने यहां पेड़ कटाई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चार गुणा पेड़ लगवाएं। बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम एसपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे, उदय राय, सुभाष शुक्ल, संत केशव दास, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी, डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें