फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जेई को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने जेई को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यो की गति सुस्त होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पाया कि सात जगह सीएचसी और पीएचसी भवनों के निर्माण की गति बेहद सुस्त है। जबकि भुगतान पूरा हो गया है। निर्माण की गुणवत्ता की जांच में भी सुस्ती बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के जेई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने उन्हें प्रतिकूल प्रवृष्टि देने और विभागीय कार्रवाई का सीएओ को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की भी प्रगति धीमी होने पर डीएम सख्त दिखीं। शिक्षा विभाग और बीडीओ के स्तर से लंबित पड़े प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी खुद सूचनाएं तैयार करें और फिर बैठक में आएंगे। 50 लाख से ऊपर की 55 परियोजनाएं जिले में है। इसमें कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को भी सचेत किया। वन विभाग की ओर से जनपद में कुल 27 लाख 16 हजार पौधों को रोपित कराने के लिए आवंटित लक्ष्यों के अनुसार आगामी दो दिनों के अंदर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी के साथ वेस्ट मैनेजमेंट, डिस्ट्रिक्ट इनवायरमेंटलमैनेजमेंट प्रोग्राम की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, पीडी प्रमोद यादव, डीएसटीओ एन के सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें