फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सहायक अध्यापिका को किया निलंबित

Sat, 22 Oct 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
डीएम ने जांच ‌की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम ने शनिवार को मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की हकीकत जानने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से बूथों की जांच कराई। डीएम की जांच में अनुपस्थित मिली एक पदाभिहित अधिकारी एवं सहायिका अध्यापिका को निलंबित कर दिया। जबकि एक पदाभिहित अधिकारी और बीएलओ को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के साथ वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी तरह धनघटा तहसील क्षेत्र में एक प्रेरक पद पर तैनात बीएलओ अनुपस्थित मिले, जिनकी सेवा समाप्ति की रिपोर्ट भेजने की बात एसडीएम ने बताई। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में पांच पदाभिहित अधिकारी और दस बीएलओ अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने अनुपस्थिति लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति के साथ डीएम को रिपोर्ट भेजने की जानकारी दी।     
विज्ञापन

डीएम सुरेश कुमार ने विकास खंड खलीलाबाद तथा बघौली के प्राथमिक विद्यालय बड़गों के बूथ संख्या 298, 299, प्राथमिक विद्यालय बनकटिया के बूथ संख्या 285, 284, प्राथमिक विद्यालय बघौली के बूथ संख्या 492, कन्या प्राथमिक विद्यालय बालूशासन 489, 490 तथा प्राथमिक विद्यालय हावपुर भड़ारी केे बूथ संख्या 441, तथा प्राथमिक विद्यालय कूरियार बेलहसा के बूथ संख्या 442 तथा प्राथमिक विद्यालय कोप माफी 438, 439 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल कला स्थित बघौली के बूथ 496, 497, 498 आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि बूथ संख्या 497, 496, 498 पूर्व माध्यमिक विद्यायल जंगल कला स्थित बघौली में पदाभिहित अधिकारी, सहायक अध्यापिका सरस्वती देवी अनुपस्थित पाई गई, इसकी वजह से उन्हें निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कोप माफी के बूथ संख्या 438, 439 का 4:07  मिनट पर निरीक्षण के दौरान पदाभिहित अधिकारी तथा बीएलओं के समय के पूर्व में चले जाने के कारण इनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रवृष्टि, तथा अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि केंद्रों पर तैनात पदाभिहित अधिकारियों तथा बीएलओ से नए मतदाता बनाने संशोधन करने तथा विलोपित करने की जानकारी लेते हुए फार्म 6, 7 ,8 की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ ही गांव में प्रचार प्रसार की हकीकत जानी। उन्होनें सभी बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिया कि मतदाता सूची लोकतत्र का एक सफल आईना है, इसे जितनी ही पारदर्शिता के साथ आप बनाएंगे उतना ही पारदर्शिता और मजबूत लोकतंत्र बनेगा। आगे कहा कि स्थानीय राजनीत में न पड़े निर्भीक और निडर होकर सूची को बनाए, अगर कही पर कोई परेशानी है तो उससे हमें या जिला प्रशासन को अवगत कराए। जिला प्रशासन जो भी समस्या होगी निदान कराएंगा।
 भ्रमण में कन्या प्राथमिक विद्यालय बालूशासन जो बूथ संख्या 489, 490 है उसे घनी आबादी में स्थित होने के कारण तथा जाने के साधन न होने के कारण और चारों तरफ ऊंची ऊंची विल्डिग बनी होने कारण उसे अतिसंवेदनशील घोषित करते हुए दूसरे जगह पर इन बूथों के स्थापित कराये जाने के निर्देश भी दिए। बूथ संख्य 441 हावपुर भड़ारी में बूथ लेविल आफीसर तथा पदाभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 50 ऐसे व्यक्ति है जो अपना दूसरी प्रतिलिपि बनाने के लिए पैसा दे दिए है, लेकिन उनका दूसरा इपिक नही बन पाया है। डीएम ने तहसीलदार से जांच करा कर उनके कार्ड बनवाये जाने  के निर्देश दिए है।  एसडीएम धनघटा रामअभिलाष ने बताया कि 15 से अधिक केंद्रों का वह निरीक्षण किए,जहां सभी उपस्थिति मिले। एडीओ पंचायत की जांच में सीयर कला में बीएलओ जयचंद्र अनुपस्थित पाए गए। जो प्रेरक के पद पर कार्यरत है। अनुपस्थित बीएलओ की सेवा समाप्ति की रिपोर्ट संस्तुति के साथ डायट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें