फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्मपुरा में डीएम व एसपी ने आग से क्षति का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत धर्मपुरा में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लगने की घटना के बाद की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग व पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित तहसीलदार और लेखपाल को निर्देशित किया कि आग से हुए फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित किसानों को शासन से नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अज्ञात कारणों की जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें