फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम व एसपी ने बखिरा उपकेंद्र का जाना हाल

Sun, 19 Mar 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ढोढ़या स्थित बखिरा फीडर पर पहुँचकर डीएम व एसपी ने एक्सईएन से बिजली आपूर्ति का हाल जाना।संवाद
विज्ञापन
कर्मियों की मनमानी पर जताई नाराजगी जताई
विज्ञापन


बखिरा। बिजली कर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार को ढोढया स्थित बखिरा उपकेंद्र पर पहुंचकर डीएम संदीप कुमार व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रभावित क्षेत्र की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी सरोज कुमार से बिजली बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक्सईएन सरोज कुमार ने बताया कि हड़ताल पर जाने से पूर्व कर्मियों ने दर्जनों स्थानों पर 33/11 केवीए के तारों पर लूपिंग करके पूरी लाइन को बाधित कर दिया था। बिजली आपूर्ति के लिए प्राइवेट कर्मियों की मदद से लूपिंग को हटवा कर लाइन चालू किया जा रहा है। अब तक 15 गांवों व बखिरा नगर पंचायत क्षेत्र की लाइन बहाल कर दी गई है। देर शाम तक उम्मीद है कि उपकेंंद्र से जुड़े तमाम इलाकों की लाइनों को चालू करके बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। डीएम संदीप कुमार ने एक्सईएन सरोज कुमार को सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि शाम तक बखिरा उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों की आपूर्ति बहाल होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि लापरवाह संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की जाएगी। डीएम ने कई संविदाकर्मियों का नाम नोट करके सभी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें