संतकबीरनगर। थाना बखिरा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन पुलिस चौकी बखिरा का जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने निर्माण में प्रयुक्त ईंट, सीमेंट, कंक्रीट, सरिया सहित अन्य सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्य की नियमित निगरानी की जाए। संवाद