फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम व एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों की तलाशी ली और जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

साथ ही मेस, कार्यालय और परिसर में साफ-सफाई के अलावा बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की सघन जांच की। उन्होंने प्रतिबंधित सामग्री जेल के अंदर पहुंचने से रोकने के लिए नियमित निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
डीएम और एसपी ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंदियों की समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कारागार प्रशासन और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विशेष सतर्कता बरतने, परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शिता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें