संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं व स्नानार्थियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत धनघटा तहसील के बिड़हर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मजबूत बैरिकेडिंग, पुलिस बल की उपस्थिति व साफ-सफाई आदि का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित समस्त बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, सीओ धनघटा अभय मिश्रा, ओएसडी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद