संतकबीरनगर। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कोतवाली खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने फरियाद सुनी। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
डीएम आलोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि थाना समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से
जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान एसडीएम शैलेश दुबे, कोतवाल पंकज पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।