फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्धारित मानक के अनुसार बजाएं डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। संतकबीरनगर कोतवाली व मेंहदावल थाना में सोमवार को आगामी त्योहार को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ बैठक हुई। संतकबीरनगर में प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने आवश्यक जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित हुई बैठक में सभी डीजे संचालकों को शासन की मंशा, ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानक तथा न्यायालय के आदेश-निर्देश के संबंध में विस्तार से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किया जाएगा। मानक से अधिक ध्वनि स्तर (डेसीबल) पर किसी भी प्रकार का संचालन नहीं होगा। किसी भी धार्मिक स्थल, अस्पताल, विद्यालय या संवेदनशील स्थानों के निकट विशेष सावधानी बरती जाएगी। शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने सभी डीजे संचालकों से एक लिखित बंधपत्र भरवाया। पुलिस ने यह भी बताया कि होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। नियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना के अन्य पुलिस कर्मी व डीजे संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें