फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टहलाने के बहाने ले जाकर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 29 Jun 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दिव्यांग और बौनी किशोरी को खेत की ओर टहलाने के बहाने ले जाकर गांव के युवक ने बृहस्पतिवार की शाम को दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किशोरी को लेकर आरोपी अपने घर पहुंचा। बाद में पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई। देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी बचपन से बौनी है और दिव्यांग है। पीड़ित किशोरी ठीक से बोल नहीं पाती है और खुद चल फिर नहीं पाती है। उसके माता-पिता बाहर रहते है। जबकि किशोरी अपने चचेरे भाई के परिवार के साथ गांव पर रहती है। चचेरे भाई का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के करीब उसकी दिव्यांग बहन को टहलाने के बहाने गांव का रहने वाला 25 वर्षीय आरोपी युवक खेत की ओर ले गया। आरोपी उसकी बहन से दुष्कर्म किया। करीब दो घंटे बाद आरोपी उसकी बहन को अपने घर लेकर आया। जब बहन के अस्त व्यस्त कपड़े और शरीर के हाव भाव को देख कर काफी पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सर्वेश राय और चौकी इंचार्ज मगहर रजनीश राय महिला आरक्षी के साथ पीड़ित के घर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
कोतवाल ने बताया कि पीड़िता बौनी है और दिव्यांग है। पीड़िता ठीक से बोल नहीं पाती है और चल फिर नहीं पाती है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़िता को महिला आरक्षी के साथ मेडिकल जांच को भेजा गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें