धनघटा। 29 अप्रैल को धनघटा तहसील बाग में दो दिवसीय अंतर मंडलीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें बस्ती, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
यह जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि 29 और 30 अप्रैल की शाम चार बजे से रात्रि 11 बजे तक डे नाइट वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन धनघटा के पुरानी तहसील बाग में किया जाएगा।