फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : बाईपास से आजाद चौक तक नहीं जाने पाए वाहन

Tue, 28 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मां समय जी चौक पर बैरिकेटिंग लगाए हुए पुलिस के जवान । संवाद - फोटो : आभूषण की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में छठ पर्व पर भीड़ के चलते रूट डायवर्ट रहा। दिन में तीन बजे के बाद से कोई भी वाहन बाईपास से आजाद चौक तक नहीं जाने पाए। रात आठ बजे के बाद भीड़ कम हुई तो वाहनों को जाने दिया गया। वहीं समय माता मंदिर से पक्का पोखरा की तरफ हर तरह के वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए। श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। रूट डायवर्जन से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर व्रतियों व श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से दिन में तीन बजे के बाद बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। इन वाहनों को डिग्री कॉलेज सरैया बाईपास होते हुए मोती चौराहा से बिधियानी मार्ग से घनघटा की तरफ भेज गया। इसके साथ ही घनघटा से आने वाले वाहनों को विधियानी से मोती चौराहा होते हुए बस्ती और गोरखपुर की तरफ भेजे गया। इससे शहर में जाम की समस्या नही हुई।
जगह-जगह बैरिकेडिंग करके यातायात पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस के कर्मी मुस्तैद रहे। समय माता मंदिर के पास स्थित पक्का पोखरा पर भी देर शाम से ही व्रतियों व श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरु हो गया। इसके वजह से राम जानकी मंदिर व समय माता मंदिर के पास से छोटे व बड़े सभी श्रेणी के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

समय माता मंदिर के पास बैरिकेडिंग पर यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाल पंकज कुमार पांडेय भी पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहकर निगरानी करने में जुटे रहे। इसके अलावा सभी प्रमुख चौराहों पर भी आने जाने वाले व्रतियों व श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थानीय पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस के कर्मी भी जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें