फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : महंगा हुआ सफर दूरी के साथ बढ़ गया किराया

Tue, 22 Jul 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से जिला मुख्यालय पर दिल्ली से आने वाली प्राइवेट बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर डायवर्जन से होने वाले परेशानियों को यात्री झेल रहे हैं। स्थिति यह है कि जिले से लखनऊ जाने के लिए सिकरीगंज होकर बसें जा रही हैं। इसके चलते यात्री अतिरिक्त किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं साथ ही समय भी अधिक लग रहा है।
विज्ञापन

सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर अयोध्या मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जिसके वजह से सवारी वाहनों को बदले हुए मार्ग से लखनऊ जाना पड़ रहा है। गोरखपुर से ज्यादातर वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर लखनऊ जा रहे हैं। वहीं जो सवारी वाहन खलीलाबाद आ रहे हैं वह धनघटा सिकरीगंज होकर एक्सप्रेस वे पकड़कर निकल रहे हैं। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
दिल्ली जाने के लिए जो बसें 1,200 रुपये प्रति यात्री ले रही थीं, वह इस समय दो हजार रुपये प्रति यात्री ले रही हैं। वहीं लखनऊ के लिए 500 रुपये में प्रति यात्री लेकर जा रहे थे वह अब 700 रुपये तक का किराया वसूल रहे हैं। यात्री अभिषेक, उज्जवल, मनीष आदि ने बताया कि आवश्यक कार्य के लिए उनको लखनऊ जाना था। रूट डायवर्जन के वजह से लखनऊ जाने का प्रोग्राम अभी स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें