फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर डायवर्जन समाप्त यातायात व्यवस्था बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। अयोध्या मेले में चल रही पंचकोसी परिक्रमा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने मगहर के नेशनल हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर बड़े वाहनों के रूट का बुधवार की देर शाम से डायवर्जन कर दिया गया था। जो बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन

डायवर्जन होने से बड़े वाहन दुर्गा मंदिर से बांसी होते हुए डुमरियागंज के रास्ते सीधे लखनऊ निकल रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह डायवर्जन खुलने से वे अब अपने गंतव्य स्थानों पर सुगमता से सीधे जाने लगे हैं।गौरतलब हो कि अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही थी, जिसमें अयोध्या मेले में जा रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नेशनल हाईवे के विभिन्न जगहों पर बड़े वाहनों को रोककर उसके रूट को बदल दिया गया था। संवाद
विज्ञापन

म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें