मेंहदावल। बनकसिया चौकी क्षेत्र के करमैनी गांव में मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में छह आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसओ विजय दुबे ने बताया कि करमैनी ग्राम पंचायत में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर केस पंजीकृत किया गया। इस मामले में छह आरोपी पकड़े गए। आरोपी महेंद्र पटेल, लव कुश यादव, रमेश यादव, मनोज यादव, इंद्रभान यादव, सचिन गुप्ता के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। संवाद