संतकबीरनगर। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग जेपी तिवारी ने मंगलवार को खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान कुट्टू व सिंघाड़ा का आटा एवं अन्य फलाहार के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि धनघटा से फल व्यवसायी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जहां पर एक क्विंटल पपीता, जो खाने योग्य नहीं था। उसको नष्ट कराया गया जिसका मूल्य लगभग 40,000 रुपये था। इसी क्रम में विनोद कसौधन निवासी धनघटा से पामऑयल का नमूना संग्रहित किया गया तथा अरबिन्दु गुप्ता निवासी सोनाड़ी धनघटा से सिघाड़े का नमूना लिया गया तथा रंगीन कचरी लगभग 20 किग्रा मौके पर नष्ट कराई गई।