संतकबीरनगर। भारत स्काउट गाइड के जरिये जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर शनिवार को लखनऊ के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में जिले के स्काउट गाइड के जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव को मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्तिपत्र दिया गया।
जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक कार्य परिषद की बैठक में प्रदेश के मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार आईएएस व भारतीय स्काउट गाइड एवं प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
उनके जरिये जिले में जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों की मदद करना, नवरात्रि व अन्य पर्व में स्काउट गाइड के जरिये बेहतर सामाजिक कार्य किया जाना आदि शामिल है। सम्मान मिलने पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी। संवाद