फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत की सड़क दो वर्ष में उखड़ी

विज्ञापन
डुमरिया बाबू थरौली मार्ग हुआ जर्जर -संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड के पूर्वी क्षेत्र में स्थित डुमरिया बाबू गांव में जिला पंचायत निधि से वर्ष 2023-24 में बनाई गई लेपन सड़क दो वर्ष भी नहीं टिक सकी। डुमरिया बाबू थरौली पिच रोड से धनश्याम के घर की तरफ कराए गए लेपन कार्य की सड़क उखड़ गई है। मौके पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, सड़क से धूल उड़ रही है। मौके पर लगा शिलापट्ट निर्माण का गवाह है। हकीकत में सड़क की दुर्दशा निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण दशरथ, शिवपूजन, श्रीराम यादव, जयप्रकाश, अनिल कुमार, दीपचंद, दयासागर यादव, हीरालाल, उपेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उखड़ी गिट्टियों पर दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। साइकिल सवार व पैदल चलने वाले गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल का गुबार उठता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने मानक विहीन कार्य किया, जिसकी वजह से सड़क जल्द टूट गई।
एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार ने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था को सड़क के मरम्मत का निर्देश दिए जाएंगे। अगर मानक के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें