फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंजीकरण-सत्यापन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद में धान विक्रय के लिए किसानों के पंजीकरण एवं सत्यापन आदि से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने तहसीलवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए।
डीएम ने किसानों के पंजीकरण और सत्यापन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने अवगत कराया कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद एक नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत कॉमन धान 2441 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 60000 मीट्रिक टन है, जिसमें खाद्य विभाग को 40000 मीट्रिक टन, पीसीएफ को 12500 मीट्रिक टन, पीसीयू को 6300 मीट्रिक टन, मंडी समिति को 700 मीट्रिक टन एवं भारतीय खाद्य निगम को 500 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है।
जनपद में 64 धान क्रय केंद्रों (खाद्य विभाग के 32, पीसीएफ के 21, पीसीयू के नौ, मंडी समिति के एक एवं भाखानि के एक) का अनुमोदन जिलाधिकारी के स्तर से किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक 135 किसानों से 692.84 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है जो कि लक्ष्य का 1.135 प्रतिशत है।
समीक्षा के दौरान डीएम ने जनपद में धान की बिक्री के लिए पंजीकृत एवं सत्यापित किसानों के पंजीकरण के कम सत्यापन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि धान विक्रय के लिए पंजीकृत किसानों के सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें