फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश

Tue, 30 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम संदीप कुमार।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार ने विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम पर प्रभारी नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण की स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए।
साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मिशन परिवार विकास कार्यक्रम का लाभ पात्रों को जरूर दिया जाए। स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए। डीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी जनसामान्य से लिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को फील्ड में सक्रिय करें व स्वास्थ्य संकेतकों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। उन्होंने सभी अधीक्षकों को लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने को कहा। डीएम ने जन्म पंजीकरण, स्टिलबर्थ रेश्यो, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना में भुगतान की स्थिति, आशाओं का भुगतान, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, ईसंजीवनी आईपीडी, ओपीडी, संचारी रोग आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह, सीएमएस डॉ. महेश प्रसार, अपर सीएमओ डॉ. रामरतन, अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डीपीओ विजय श्री, डॉ. मुबारक अली, डॉ. सोहन गुप्ता, डीपीएम विनित कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस. रहमान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें