संतकबीरनगर। न्याय चला निर्धन से मिलने की सूक्ति को चरितार्थ करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से भेजा गया आठ सीटर वाहन सोमवार को जिले को प्राप्त हो गया है। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन विधिक जागरूकता का प्रचार- प्रसार करेगा।
प्राधिकरण ने प्रदेश भर के जिलों में न्याय रथ भेजा है। जनपद में न्याय रथ के आगमन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समेत न्यायिक प्रतिष्ठान में खुशी में माहौल रहा। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जज गजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कसौधन, अंजय कुमार श्रीवास्तव, नाजिर बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।