फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में संतकबीरनगर चैंपियन

विज्ञापन
संतकबीरनगर के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागी को पुर? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में संतकबीरनगर चैंपियन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चल रहे मंडल स्तरीय तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता में 333 अंक हासिल कर संतकबीरनगर जिला चैंपियन बना। जबकि सिद्धार्थनगर 230 अंक हासिल कर द्वितीय और 163 अंक पाकर बस्ती जनपद तीसरे स्थान पर रहा। विजयी प्रतिभागियों को एएसपी असित श्रीवास्तव और एडी बेसिक डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंशू बस्ती प्रथम, ज्योति संतकबीरनगर द्वितीय और संजना संतकबीरनगर तीसरे पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में दीपक संतकबीरनगर प्रथम, प्रवींद संतकबीरनगर द्वितीय और वसीम सिद्घार्थनगर तीसरे पर रहे। बालिका वर्ग में आलिया संतकबीरनगर प्रथम, संजना सिद्धार्थनगर द्वितीय और वंदना बस्ती तीसरे पर रही। तीन दिनों तक चले प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अंको के आधार पर संतकबीरनगर जिले को 333 अंक हासिल हुआ। उसे चैंपियन घोषित किया गया। इसके साथ ही सिद्धार्थनगर 230 अंक हासिल कर द्वितीय और 163 अंक पाकर बस्ती जनपद तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एकांकी, लोक गीत, समूह गान, अंताक्षरी, दौड़, बालीवाल, ऊची कूूद, लंबी कूद, पीटी समेत अन्य कई प्रकार के आयोजन हुआ। एएसपी असित श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके हुनर की जितनी भी तारीफ़ की जाए, वह कम है। हमारे बच्चों ने सीमित संसाधन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके लिए बच्चों के साथ ही शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं। एडी बेसिक डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जीत हार से बड़ी खेल भावना होती है। खेल के माध्यम से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। आभार ज्ञापन बीईओ डॉ नरेंद्र कुुमार सिंह ने किया। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आंजनेय त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, विनोद यादव, अनिल सिंह, बीईओ प्रमोद कुमार तिवारी, बीईओ अनूप त्रिपाठी, बीईओ ऋषिकेश सिंह, असरारूल हक, रामसरन यादव, दिनेश शुक्ल, मीरा भारती, पीपी त्रिपाठी, सुयेब अहमद, झीनक प्रसाद चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्का कला की छात्राओं ने बांधा समां
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुए तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय उस्का कला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुत पर नकद पुरस्कार भी दिया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय डीघा की छात्राओं ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें