फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएपी न आने से किसानों में नाराजगी सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप

Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। स्थानीय नगर पंचायत के साधन सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया न आने से किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक जिम्मेदार लोगों ने स्थानीय साधन सहकारी समिति के लिए विभाग को डिमांड ही नहीं भेजी गई है, जिसके कारण डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के साधन सहकारी समिति पर अब तक डीएपी और यूरिया की उपलब्धता नहीं हो सकी है। किसान साधन सहकारी समिति का चक्कर लगाकर थक जा रहे हैं। गौरतलब है कि धर्मसिंहवा से तीन किलोमीटर दूर मेंहदूपार में मंगलवार को 360 बोरी डीएपी उपलब्ध करा दी गई पर धर्मसिंहवा को दरकिनार कर दिया गया।
क्षेत्र के किसान राम संवारे राय, अशोक राय, सनाउल्लाह खान, ओम प्रकाश पांडे, शैलेंद्र राय, घनश्याम पांडे, सुरेंद्र कुमार, अरुणेंद्र राय सहित कई लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से साधन सहकारी समिति धर्मसिंहवा का चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके अब तक डीएपी की उपलब्धता नहीं हो सकी है। लोगों ने क्षेत्र के दूसरी जगह डीएपी उपलब्ध कराए जाने को सौतेला व्यवहार अपने जाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें