फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात परिवारों के विवाद सुलझे, साथ रहने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे ‘साथ-साथ’ कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सात पारिवारिक विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया गया। काउंसलिंग के बाद सभी मामलों में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। इससे टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से जोड़ने की पहल सफल रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने की। परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के साथ सास-बहू के विवाद की भी सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें आपसी मतभेद दूर कर पारिवारिक रिश्ते बनाए रखने के लिए समझाया गया।
काउंसलिंग के बाद साबिया बानो और अब्दुल कादिर, पुनीता और शंभू, कुसुमलता और अरुण कुमार, तबस्सुम और राजिया खातून, आरती गुप्ता और संतोष गुप्ता, संगम और शिवलखन और गुड़िया और संजय विश्वकर्मा के मामलों में सुलह कराई गई।
विज्ञापन

इनमें छह मामले पति-पत्नी के बीच विवाद से संबंधित थे जबकि एक मामला सास-बहू के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का था। परामर्श के दौरान दोनों पक्षों को एक-दूसरे की बात समझने, आपसी मतभेद दूर करने और परिवार को साथ लेकर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें