फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीवार निर्माण पर विवाद, महिला समेत तीन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में जमीन पर दीवार निर्माण कराने को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण कार्य रोकने के बाद महिला और उसके पति पर लाठी-डंडे, चाकू व हंसिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना में एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बिशुनपुर निवासी गंगोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान गांव के संजय चौधरी अपने पुत्रों और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया और गाली-गलौज करने लगे।
गंगोत्री के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे, चाकू और हंसिया से उन पर तथा उनके पति पर हमला कर दिया। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे राम सजीवन ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान एक चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें