बखिरा। सिहटीकर गांव में पानी का इंजन हटाने के विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है।
उदयराज निवासी सिहटीकर का आरोप है घर के बगल में भतीजे संदीप की जमीन है, जिसमें खेती करते है। वहीं पर लगे पानी वाले इंजन को हटाने के विवाद को लेकर 20 नवंबर की शाम पांच बजे उसके पटीदार चन्द्रावती व उनकी बेटी व बेटे ने उसे व उसकी पत्नी मालती, बहू सीमा को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सिहटीकर निवासी चन्द्रावती, आरती व संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।