संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर मोहल्ले में घर में कैमरा लगवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने एक महिला को गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौसपुर निवासी जानकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने घर में कैमरा लगवाया है। आरोप है कि इसी बात को लेकर नौ अक्तूबर की रात करीब 10 बजे गांव के राजू चौधरी और सत्यम ने उन्हें गाली दी। महिला की बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के व्यवहार से वह भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।