संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के अमराकोइल गांव में मोटरसाइकिल की लाइट के लिए हुए विवाद में एक महिला समेत कई लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी पूनम चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 16 जून की रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल की लाइट दिखाने को लेकर गांव के रामकृपाल, देवीलाल, पूनम तथा सुइका से विवाद हो गया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जब घटना की शिकायत करने मिथिलेश और शारदा मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारपीट की। एसओ हरिकेश भारती का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।