फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तालाब में मछली पकड़ने के लिए दो पक्षों में विवाद, तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के तरयापार गांव का मामला, 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
विज्ञापन


धनघटा। महुली क्षेत्र के तरयापार गांव में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
तरयापार गांव स्थित पोखरा का मछली का पट्टा खत्म हो चुका है। इसकी बोली कुछ दिन पूर्व तहसील मुख्यालय पर लगनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं लगी। पोखरे की मछली को पूर्व पट्टाधारक ज्ञानेश्वर पकड़ रहे था। इसी दौरान गांव के ही सलमान और मैनुद्दीन पहुंचे और एतराज करने लगे। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में एक पक्ष से सुशील पुत्र ज्ञानेश्वर और दूसरे पक्ष से सलमान पुत्र वली मोहम्मद और मैनुद्दीन पुत्र मोहम्मद जमाल के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए धनघटा तहसील भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पैरवी पर एसडीएम ने सुशील, सलमान और मैनुद्दीन को 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है और पुलिस शांति व्यवस्था के लिए नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें