फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेटी के लिए पति-पत्नी के बीच विवाद

Sat, 30 Nov 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। तलाक के बाद पति-पत्नी के बीच तीन वर्षीय बेटी का विवाद सामने आया। मायके में रह रही पत्नी ने बेटी को जबरन पति द्वारा घर ले जाने का आरोप लगाया है। धनघटा थाने में दी गई तहरीर में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के महिला की शादी चार वर्ष पूर्व महुली थाने के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। वैवाहिक संबंधों में तनाव के चलते पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। पत्नी मायके में अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ रहने लगी। 28 नवंबर को बेटी को घर पर छोड़कर पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस बीच मौका देख कर पिता बेटी को घर से उठा ले गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें