फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासद व नगर पंचायत कर्मी के बीच विवाद, थाने पर गहमागहमी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के जेसीबी चालक कर्मी व वार्ड नंबर-10 के सभासद के बीच शनिवार को विवाद हो गया। थाने पर हुई गहमागहमी के बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नगर पंचायत कर्मी के पक्ष में चेयरमैन सहित कर्मचारी लामबंद होकर थाने पहुंचे। एसओ ने प्रकरण की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मी जेसीबी चालक अहमद रजा निवासी वार्ड सेवाइचपार का आरोप है कि वह वार्ड नंबर-10 में नाला निर्माण की खोदाई के लिए शनिवार को गया था। दिन में लगभग 11:00 बजे वार्ड के सभासद शशिकपूर राय कुछ अज्ञात लोगों के साथ आए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।
आरोप है कि जेसीबी बंदकर नीचे उतरते ही डंडे से मारने-पीटने लगे। किसी प्रकार से जेसीबी लेकर जब कार्यालय वापस आने लगा तो सरकारी वाहन पर हमला कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सभासद शशिकपूर राय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि चेयरमैन की लोकायुक्त से विभागीय जांच मेरे द्वारा कराई जा रही है, जिस पर वह खार खाए हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को महदेवा नानकार से बरगदवा माफी बाइक से आ रहा था कि जेसीबी चालक अहमद रजा ने तेज गति से जेसीबी ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। मैं बाइक लेकर खेत में गिर गया। आरोप है कि तहरीर लेकर थाने आ रहा था कि गौरीराई में चेयरमैन वसीउद्दीन व उनके पिता नजमुद्दीन ने करीब तीस कर्मचारियों के साथ रास्ते में घेर लिया और धमकी देने लगे।
थाने पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर गहमागामी बनी रही। नगर पंचायत के कर्मचारी भी क्षतिग्रस्त जेसीबी लेकर थाने पहुंचे। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष से विवाद को लेकर तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच के बाद ही सही तथ्य पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


इंनसेट

नगर पंचायत कर्मचारियों ने सभासद पर लगाए जातिसूचक टिप्पणी के आरोप


धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के कर्मचारियों ने सभासद पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि कार्यालय में आने पर अक्सर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। तहरीर में कहा गया है कि नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को वार्ड संख्या-10 में कार्य करने के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित सभासद द्वारा कर्मचारियों को गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट की धमकी भी दी जाती है, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत कर्मचारी अकरम, मोहम्मद हुसैन, रामानुज राव, मिठाई लाल, संदीप राव, याकूब, नूरुद्दीन, आफताब आलम सहित अन्य कर्मचारियों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें