फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

Mon, 11 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी की अध्यक्षता में मगहर पुलिस चौकी के पास हुई। बैठक में संगठन की मजबूती व क्षेत्रों में जाकर संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रणजीत उर्फ पप्पू जायसवाल को गोरखपुर जिले का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे गोरखपुर जिले में संगठन को ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों, दबे कुचले लोगों की हर समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार रहता है। जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा उतना ही लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर मंडल सचिव बस्ती जुग्गीलाल निगम, अनिल चौहान, तनवीर अहमद, रविन्द्र सिंह, जयपाल, गोरख यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें