पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई-स्रोत पेंशनर
- फोटो : केडीए
संतकबीरनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को कैंप कार्यालय खलीलाबाद में अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई और निस्तारण की मांग की गई। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक लालचंद्र यादव ने कहा कि पेंशनरों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। संगठित होकर समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग से काफी उम्मीदें है। आशा है कि समुचित पेंशन निर्धारण होगा।