फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जीएसटी की बारीकियों पर की चर्चा

Tue, 07 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जीएसटी सम्मेलन के दौरान उप​​स्थित अति​थिगण, व्यापारी तथा अन्य लोग । श्रोत - व्यापारी
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा विधानसभा के उमरिया बाजार में मंगलवार को नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल रहे, जबकि विधानसभा विधायक गणेश चौहान ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में टैक्स एडवोकेट श्रवण कुमार अग्रहरी ने जीएसटी की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म से कर प्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापारी हितैषी बनेगी। इससे छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा डिजिटल लेनदेन और रिफंड प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में व्यापारियों और आम जनता के हित में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। इस दौरान विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की भावना को सशक्त बनाना है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और व्यापारिक जगत में विश्वास का वातावरण स्थापित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें