संतकबीरनगर। सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम पुलिस टीम ने अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की। गांव या मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखने पर सूचना देने की अपील की। दिन में फेरी लगाने वाले अथवा संदिग्ध रूप से रहने वाले की जानकारी देने के लिए कहा। सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने घरों, काॅलोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। संवाद