फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीईओ-प्रधानाध्यापक बैठक में निपुण भारत मिशन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बीआरसी सभागार में शनिवार को बीईओ जनार्दन यादव के निर्देशन में बीईओ-प्रधानाध्यापक बैठक हुई। इसमें बच्चों और शिक्षकों की शत-प्रतिशत दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


एआरपी अनूप कुमार सिंह और निशांत त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। विद्यालयों में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। विभाग के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार मासिक पाठ्यक्रम पूरे करने को कहा गया। कक्षा एक के स्कूल कार्यक्रम और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर के आकलन पर बात हुई। निपुण एप पर प्रैक्टिस टेस्ट का नियमित उपयोग करने को कहा गया। डेटा आधारित गैप एनालिसिस और सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
संघर्षशील विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं की दक्षताओं का अंकन निपुण तालिका में नियमित रूप से करने को कहा गया। पठन संस्कृति के विकास हेतु लाइब्रेरी बुक्स और समाचार पत्र पठन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन नामांकन और आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नांकन की समीक्षा की गई। लर्निंग बाई डुईंग कार्यक्रम और एसएमसी बैठकों के संचालन की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय गांधी, प्रकाश सिंह, रजनीश कुमार शुक्ला, वैभव शुक्ल, अब्दुल गनी, चंद्रधर मिश्र, जुबेर अहमद अंसारी, सरवरे आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें