फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाजरा की फसलों के निरीक्षण में आवश्यक तकनीकों व सुझावों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। कृषि विज्ञान केंद्र बगही परिक्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाजरा की उन्नत प्रजाति पूसा-443 की फसल का वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम तथा केंद्र के समस्त वैज्ञानिकों द्वारा अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान फसल की वृद्धि, विकास एवं उत्पादन संभावनाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तकनीकी सुझावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉक्टर सीपीएन गौतम ने कहा कि क्षेत्र के किसान उन्नत तकनीक अपनाएं, उत्पादन बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने में कृषि की आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। क्षेत्र की मिट्टी श्री अन्न की खेती के लिए काफी उपयुक्त है।
उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिक क्षेत्र में श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे है। इसके लिए वह समय-समय पर किसानों के खेतों में पहुंच कर फसलों का निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे है। कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र श्री अन्न की खेती के लिए हब बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें