संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में नीलामी समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वाहन स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया के संबंध में समिति ने चर्चा की।
बैठक में बताया गया कि नीलामी की तिथि पांच सितंबर को अपराह्न 1.30 बजे नियत की गई है। नीलामी समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की धनराशि के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 10 प्रतिशत न्यूनतम वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पांच लाख 28 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। इस वर्ष 2025-26 के लिए पांच लाख 80 हजार 800 रुपये न्यूनतम बोली की गई है। यह वाहन स्टैंड ठेका नौ सितंबर से 31 मार्च 2026 तक के लिए वैध होडा। बताया गया कि न्यायालय परिसर में पूर्व में आवंटित ठेकों से संबंधित किसी भी ठेकेदार द्वारा यदि कोई भी धनराशि किसी भी समय की बकाया है, तो उसको या उसके परिवार के सदस्यों या प्रतिनिधि को नीलामी में भाग लेने का अधिकार नहीं होगा।