बैठक में पीएम आवास पात्रों के चयन पर चर्चा। संवाद
रोसयाबाजार। प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के चयन के लिए पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत अजाव, बुजुर्गवार, सेवईपार निहैला में शुक्रवार को एक बैठक हुई।
इसमें प्रधानमंत्री आवास के लिए किए गए आवेदकों की चयन सूची को पढ़ कर सुनाया गया। वरीयता क्रम के अनुसार लाभार्थियों की सूची उच्चाधिकारियों के पास भेजी जा रही है। सचिव चंदन सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार पीएम आवास का नाम सूची में है। वरीयता क्रम के अनुसार तैयार कर सूची उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
सूची से किसी का नाम नहीं कटेगा। प्रत्येक वरीयता क्रम वाले व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलेगा। बैठक में पंचायत चंदन सिंह, अंबरीष पटेल, सतीश कुमार, रमेश कुमार यादव, कृष्ण चंद, सुनील कुमार, कल्पनाथ, महेंद्र यादव उपस्थित रहे। संवाद