फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नामांकन, ठहराव और शिक्षण की गुणवत्ता पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। बीआरसी सभागार में शनिवार को नोडल शिक्षक संकुल मासिक समीक्षा बैठक बीईओ गरिमा यादव की अगुवाई में हुई। इसमें गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई, शत प्रतिशत नामांकन और ठहराव और दिव्यांग और आउट आफ स्कूल रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने के विषय में चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नामांकन, बच्चों का ठहराव और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए शासन द्वारा चलाई जा रही बुनियादी सुविधाओं के लिए डीबीटी पर बच्चों के आधार सत्यापन की प्रगति, निपुण भारत लक्ष्य भाषा,गणित के चार्ट, निपुण भारत तालिका गणित बाल वाटिका, निपुण भारत सूची गणित बाल वाटिका, भाषा गति विधि डिटेल, आंकलन प्रपत्र, प्रथम सप्ताह से 12 सप्ताह तक गतिविधियों का चार्ट कक्षा कक्ष में लगे होने चाहिए।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को क्विज वाली मस्ती की पाठशाला में कक्षा-4 से 8 तक के बच्चों की क्विज प्रतियोगिता कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें