फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, बाल-बाल बचे घरवाले

Mon, 01 Jan 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सिरसी गांव के पास खपरैल मकान में घुसा ट्रक ।संवाद
विज्ञापन
बरामदा ढहा और सामान टूटकर हुए नष्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव में रविवार की रात राम जानकी मार्ग के बगल स्थित खपरैल के मकान में अनियंत्रित होकर ट्रक घुस गया। परिवार के लोग भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाए। लेकिन बरामदा ढह गया और उसमें रखा सामान टूट कर नष्ट हो गया। ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन

नारद मुनि राय पुत्र नरसिंह राय का कहना है कि सड़क के बगल में उनका खपरैल मकान है। रविवार की रात करीब 11 बजे सिकरीगंज तरफ से तेज रफ्तार के साथ आया ट्रक मकान में घुस गया। बरामदे में सो रहे परिवार के लोग भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाए। तेज गति से ट्रक घुसने के कारण बरामदा ढह गया। हैंडपंप, तख्त समेत अन्य सामान टूट कर नष्ट हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें