फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिव्यागों को चित्र व हस्तकला के प्रदर्शनी के लिए मिलेगी सहायता धनराशि

Thu, 07 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ राज्य निधि मद से वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने है। इसमें दिव्यांगजन द्वारा बनाए गए चित्रों, हस्तकला आदि उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के लिए धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया है कि दिव्यांगजन जिनका खेल, ललित कला, संगीत, नृत्य, फिल्म, थियेटर, साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किए जाने एवं खेल आयोजन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। जो लोग आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से अच्छादित नहीं है, उनको चिकित्सा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं एवं दिव्यांगजनों से प्रस्ताव की औपचारिकता पूर्ण कराते हुए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन में एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें। ताकि आवश्यक कार्रवाई कर प्रस्ताव निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को प्रेषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें